Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

महिला की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील फोटो वायरल:जांजगीर-चांपा में श्रवण-बधिर आरोपी ने यूट्यूब से सीखा इंस्टाग्राम चलाना, जुर्म कबूला, युवक गिरफ्तार

INT News14 July 2026 at 04:52 pm

जांजगीर-चांपा में बलौदा थाना पुलिस ने एक महिला की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी श्रवण-बधिर है, जिसने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। महिला की शिकायत पर बलौदा थाना में मामला दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर एडिट की गई अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की जा रही हैं। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। सांकेतिक भाषा में हुई पूछताछ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर गठित टीम ने हरदीविशाल निवासी सुखसागर कुर्रे (24) को हिरासत में लिया। आरोपी श्रवण-बधिर होने के कारण विशेषज्ञ की मदद से सांकेतिक भाषा में पूछताछ की गई। यूट्यूब से सीखा इंस्टाग्राम चलाना पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यूट्यूब देखकर इंस्टाग्राम चलाना सीखा। इसके बाद महिला के नाम से फर्जी आईडी बनाई, उसकी तस्वीरों को एडिट कर अश्लील रूप दिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। न्यायिक रिमांड पर भेजा गया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।