Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बस स्टैंड पर अवैध वसूली का आरोप:बस ऑपरेटरों ने कलेक्टर से की ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

INT News14 July 2026 at 04:46 pm

शहर के राजीव गांधी बस स्टैंड पर कथित अवैध वसूली और ठेकेदार की मनमानी के विरोध में मंगलवार को बस ऑपरेटर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। बड़ी संख्या में बस मालिकों और संचालकों ने ज्ञापन सौंपकर ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि तय शुल्क से कई गुना अधिक वसूली की जा रही है। विरोध करने पर ड्राइवरों और कंडक्टरों से गाली-गलौज, धमकी और मारपीट की जाती है। 30-40 रुपए की जगह कई गुना अधिक वसूली का आरोप बस संचालकों ने बताया कि नगर निगम ने राजीव गांधी और मानसरोवर बस स्टैंड का ठेका एक साल के लिए तय दरों पर दिया है। नियम के अनुसार मिनी बस से ₹30 और बड़ी बस से ₹40 शुल्क लिया जाना है। आरोप है कि ठेकेदार के कर्मचारी तय दर से कई गुना अधिक पैसे वसूल रहे हैं। अतिरिक्त राशि नहीं देने पर बसों को रोकने और परेशान करने की धमकी दी जाती है। ऑटो और ई-रिक्शा चालकों से भी वसूली का आरोप बस ऑपरेटरों का कहना है कि ज्यादा पैसे देने से इनकार करने पर कर्मचारियों द्वारा गाली-गलौज और मारपीट की जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि बस स्टैंड पर आने वाले ऑटो और ई-रिक्शा चालकों से भी रोजाना दबाव बनाकर अवैध वसूली की जा रही है। नगर निगम पर भी उठाए सवाल संचालकों का कहना है कि इस मामले की शिकायत पहले भी कई बार नगर निगम से की गई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई नहीं होने से ठेकेदार के हौसले बढ़ गए। इसके बाद उन्हें कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन देना पड़ा। नगर निगम आयुक्त सीपी राय ने मामले को गंभीर बताया है। उन्होंने जांच के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि यदि जांच में तय शुल्क से अधिक वसूली और कर्मचारियों द्वारा अभद्रता या गुंडागर्दी की शिकायत सही पाई जाती है, तो संबंधित ठेका निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।