Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

राजगढ़ में दो महिलाओं से रेप:तीन आरोपियों पर एफआईआर; एक महिला ने नाले में ले जाकर रेप, दूसरी ने सामूहिक दुष्कर्म का लगाया आरोप

INT News14 July 2026 at 04:56 pm

राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में एक ही दिन दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामले दर्ज हुए हैं। दोनों मामलों में महिलाओं ने पुलिस में शिकायत दी है। एक महिला ने गांव के नाले में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी महिला ने दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाले में ले जाकर दुष्कर्म का आरोप पहले मामले में थाना क्षेत्र के एक गांव की 25 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि 13 जुलाई की शाम करीब 7 बजे रोहन (परिवर्तित नाम) उसे गांव के नाले में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 87, 64(2)(एच), 115(2) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है। महिला ने दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का लगाया आरोप दूसरे मामले में 38 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि 13 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे मुकेश (परिवर्तित नाम) और कमल (परिवर्तित नाम) ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके बेटे के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 70(1), 115(2) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की कोतवाली पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पीड़ित महिलाओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मेडिकल परीक्षण सहित अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।