समाचार · छत्तीसगढ़
टीएस बोले-जेन-जी और जेन-अल्फा का सड़क पर उतरना तकलीफदेह:कहा-सरकार करे सार्थक संवाद, अच्छी शिक्षा का उद्देश्य मात्र नौकरी हासिल करना नहीं
पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने बुधवार को होली क्रास कान्वेंट स्कूल के छात्रों से सीधा संवाद कर उनके सवालों के जवाब दिए। सिंहदेव ने कहा कि जेन-जी और जेन-अल्फा का अपनी मांगों के लिये सड़क पर आना तकलीफदेह है। सरकार को उनकी समस्याओं के लिए उनसे सार्थक संवाद कर उनकी मांगों को पूर्ण करना चाहिए। सिंहदेव ने देश और समाज के प्रति जेन-जी और जेन-अल्फा के विचारों को जानने और उनके विचार और मांगों के प्रतिनिधित्व के लिए होली क्रास कान्वेंट स्कूल पहुंचकर छात्रों से बातचीत की। पूर्व डिप्टी सीएम की पहल पर सरगुजा एनएसयूआई ने छात्र संवाद की श्रृृंखला को प्रारंभ किया है। छात्रों ने पूछे कई मुद्दों को लेकर सवाल स्कूल के सभाकक्ष में आयोजित इस संवाद में छात्र-छात्राओं ने जेन-जी के जंतर-मंतर आंदोलन, छत्तीसगढ़ में शिक्षा-स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे की कमियों, अंबिकापुर शहर की सड़क और सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों पर सवाल पूछे। पूर्व डिप्ट्ी सीएम से छात्रों ने निजी रुचि जैसे वो किनपर लिखी गई किताबें पढते हैं से लेकर आस्ट्रेलिया में उनके स्काईडाईविंग तक पर छात्रों ने सवाल पूछे। साहित्यिक रुचि के सवाल पर सिंहदेव ने कहा कि वे लाईट फिलॉसफी वाले लेखन को पढ़ना पसंद करते हैं। स्वामी विवेकानंद पर मौजूद साहित्य का गइराई से अध्ययन करते हैं। सिंहदेव ने कहा कि एक राजनैतिक व्यक्ति होने के कारण आमजन से नियमित संवाद में दिनचर्या का अधिकांश वक्त देने के कारण साहित्यिक अध्ययन के लिए सीमित समय होता है। उन्होंने कहा कि सूचनाओं को ग्रहण करने के लिए वे आजकल यू-ट्यूब के माध्यम का ज्यादा उपयोग करते हैं। अच्छी शिक्षा का ध्येय अच्छा नागरिक बनना सिंहदेव ने कहा कि अच्छी शिक्षा का उद्देश्य मात्र नौकरी हासिल करना ही नहीं है, साथ ही भविष्य के एक अच्छे नागरिक बनने का होता है। सिंहदेव ने कहा कि जेन-जी और जेन-अल्फा से सरकार को संवाद करना चाहिए और उनकी समस्याओं का हल करना चाहिए। कार्यकम में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल, सतीश बारी, अंकित जायसवाल, ऋषिकेश सहित होली क्रास कान्वेंट स्कूल के छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित थे।