समाचार · मध्य प्रदेश
शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण:STF इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म की FIR, ग्वालियर महिला थाने पहुंची पीड़िता
ति से विवाद के मामले में मदद के लिए पुलिस के पास पहुंची 34 वर्षीय महिला ने एसटीएफ इंस्पेक्टर आनंद कुमार पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर ग्वालियर महिला थाना पुलिस ने इंस्पेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी घटना के समय थाटीपुर थाने में सब-इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ था और वर्तमान में एसटीएफ भोपाल में इंस्पेक्टर है। केस में मदद के नाम पर लिया मोबाइल नंबर महिला ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2022 में उसका पति से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी सिलसिले में वह थाटीपुर थाने पहुंची थी, जहां उसकी मुलाकात तत्कालीन सब-इंस्पेक्टर आनंद कुमार से हुई। महिला के मुताबिक, आनंद ने उसका केस खत्म कराने और मदद का भरोसा दिया। इसके बाद उसने महिला का मोबाइल नंबर लिया और बातचीत शुरू कर दी। कमरे पर पहुंचकर शादी का झांसा दिया पीड़िता के मुताबिक, 10 अक्टूबर 2022 की रात करीब 11 बजे आनंद कुमार थाटीपुर स्थित उसके किराए के कमरे पर पहुंचा। महिला ने देर रात आने पर आपत्ति जताई, लेकिन आरोप है कि उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उसने बताया कि उसकी पत्नी कैंसर से पीड़ित है और जल्द ही उसकी मौत हो सकती है। उसने पत्नी की मौत के बाद महिला से शादी करने का भरोसा दिया और इसी बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी शादी का भरोसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। उसने अपने एक परिचित आरक्षक के जरिए महिला को दूसरा कमरा भी किराए पर दिलाया और उसका खर्च खुद उठाता रहा। शादी के लिए दबाव बनाया तो धमकी का आरोप शिकायत के अनुसार, अप्रैल 2025 तक आरोपी महिला के साथ संबंध बनाता रहा। जब महिला ने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि शादी के लिए दबाव बनाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। महिला थाने में दर्ज हुई एफआईआर लंबे समय तक शोषण और धमकी का आरोप लगाने वाली महिला ने ग्वालियर के महिला थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसटीएफ इंस्पेक्टर आनंद कुमार के खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब महिला के आरोपों की जांच के साथ मामले से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है।