Wednesday, 19 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

पिकअप रोककर युवक को कट्टे की बट से पीटा:छतरपुर में बदमाशों ने यूपी के व्यापारी को लूटा; मटर बेचने आया था लड़का

INT News19 August 2026 at 09:51 pm

छतरपुर जिले के घुवारा उपथाना क्षेत्र में भंगवा रोड पर एक युवक के साथ लूटपाट और मारपीट की घटना सामने आई है। दो नकाबपोश बदमाशों ने पिकअप वाहन को रोककर युवक को कट्टे की बट से पीटा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। घायल युवक ललितपुर (उत्तर प्रदेश) का निवासी है। उसने पुलिस को बताया कि वह बड़ामलहरा में मटर का माल बेचने आया था। माल बेचने के बाद वह पिकअप वाहन से वापस ललितपुर लौट रहा था। भंगवा रोड पर बछेड़ी नदी के पास नदी खेर क्षेत्र में दो नकाबपोश बदमाशों ने उसका वाहन रुकवा लिया। बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी और कट्टे की बट से उसके सिर पर हमला किया। मारपीट के दौरान युवक के शरीर पर भी कई चोटें आईं। इसके बाद बदमाश नगदी रुपए लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल छतरपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने फरियादी के बयान दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्र से जानकारी जुटा रही है।