समाचार · पंजाब
मोहाली में प्रॉपर्टी विवाद में जीजा की हत्या:साले ने चाकू से गले और पीठ पर किए कई वार, मौके से फरार; पुलिस ने केस दर्ज किया
INT News19 August 2026 at 09:51 pm
मोहाली में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर साले ने अपने दोस्त के साथ मिलकर जीजा की हत्या कर दी। आरोप है कि दोनों ने अमनदीप सिंह के गले और शरीर पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल अमनदीप को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद आरोपी प्रदीप सिंह मौके से फरार हो गया। मृतक की पत्नी रमनदीप कौर की शिकायत पर पुलिस ने प्रदीप सिंह और उसके अज्ञात दोस्त, दोनों निवासी सोहाना, के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
खबर अपडेट की जा रही है