समाचार · मध्य प्रदेश
मंडला में पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर:सिवनी के दो युवक गंभीर घायल, ड्राइवर ने एंबुलेंस बुलाई और फिर थाने गया
INT News19 August 2026 at 09:44 pm
मंडला जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के सुभरिया घाट में बुधवार शाम करीब 6:30 बजे एक पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार सिवनी निवासी दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक ने स्वयं ही पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची एम्बुलेंस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पिकअप चालक भी अपने वाहन सहित थाने में उपस्थित हो गया। महाराजपुर थाना प्रभारी डॉ. जय सिंह यादव ने बताया कि बाइक के नंबर के आधार पर घायलों की पहचान सिवनी जिले के निवासियों के रूप में हुई है। इनमें विकेश मरावी पिता इतलाल मरावी, उम्र 18 वर्ष, निवासी बड़ी बेगरवानी, थाना धनौरा और लक्ष्मण उइके पिता श्याम उइके, उम्र 15 वर्ष, निवासी बड़ी बेगरवानी, थाना धनौरा शामिल हैं।