Wednesday, 19 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

पटना में राशन कार्ड की ऑनलाइन एंट्री में लापरवाही पर एक्शन, पांच कर्मियों का वेतन रोका; 24 घंटे में मांगा स्पष्टीकरण

INT News19 August 2026 at 09:35 pm

Patna News : राशन कार्ड जारी करने के लिए निर्धारित ऑनलाइन एंट्री के लक्ष्य में लापरवाही बरतना पांच कर्मियों को महंगा पड़ गया. मसौढ़ी अनुमंडल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पांचों कर्मियों का वेतन अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है. साथ ही सभी से पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है. प्रशासन की कार्रवाई के बाद संबंधित कर्मियों में हड़कंप है.

लक्ष्य पूरा नहीं होने पर प्रशासन ने लिया सख्त फैसला

अनुमंडल पदाधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देश के तहत मसौढ़ी अनुमंडल के तीनों प्रखंडों में राशन कार्ड निर्गत करने का शत-प्रतिशत लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसके बावजूद संबंधित कर्मियों की ओर से ऑनलाइन एंट्री का काम बेहद कम किया जा रहा था. इससे निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति प्रभावित हो रही थी.

मसौढ़ी और पुनपुन के पांच कर्मियों पर कार्रवाई

कार्रवाई की जद में मसौढ़ी के डाटा एंट्री ऑपरेटर चन्द्रा, निशांत कुमार और आकांक्षा कुमारी शामिल हैं. वहीं, पुनपुन की कार्यपालक सहायक शिवानी कुमारी और शालिनी फिरदौस पर भी कार्रवाई की गयी है. सभी का वेतन अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है.

24 घंटे में देना होगा स्पष्टीकरण

एसडीओ ने सभी संबंधित कर्मियों से पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है. आदेश में कार्य के प्रति लापरवाही को स्वेच्छाचारिता और वरीय अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना माना गया है.

जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो होगी विभागीय कार्रवाई

अनुमंडल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि संबंधित कर्मियों का स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया, तो उनके खिलाफ आगे विभागीय कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन के इस सख्त रुख के बाद राशन कार्ड की ऑनलाइन एंट्री का लक्ष्य पूरा करने को लेकर कर्मियों पर दबाव बढ़ गया है.

Also Read :