Wednesday, 19 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

कांग्रेस नेत्री ने RSS प्रमुख पर की टिप्पणी:धमतरी में हिंदू संगठनों ने थाने का किया घेराव, पुलिस से कार्रवाई की मांग की

INT News19 August 2026 at 09:50 pm

छत्तीसगढ़ के धमतरी में हिंदू संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने का घेराव किया। आरोप है कि एक कांग्रेस नेत्री ने फेसबुक पर RSS प्रमुख मोहन भागवत की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी वाला पोस्ट किया था। इसके विरोध में प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस नेत्री के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने थाने के बाहर जमकर नारेबाजी की और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी भाजपा महामंत्री राकेश साहू, हिंदू जागरण मंच के पुरुषोत्तम निषाद और विश्व हिंदू परिषद के प्रिंस जैन ने आरोप लगाया कि धमतरी की एक कांग्रेस नेत्री ने मोहन भागवत की तस्वीर के साथ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि RSS एक राष्ट्रवादी संगठन है और इससे बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं। नेताओं ने टिप्पणी को आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि मोहन भागवत की तुलना हिटलर, जिन्ना और अंग्रेजों से करना संगठन और उसके स्वयंसेवकों का अपमान है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर अगले दिन तक मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो अलग-अलग समाज के लोग आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने पुलिस से जल्द FIR दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।