world
इटली में नहीं थमी विरोध की आग: महंगाई और सैन्य खर्च के खिलाफ कई शहरों में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प
INT News25 October 2026 at 07:54 am

रोम, 25 अक्टूबर। इटली में प्रदर्शन और विरोध की आग अभी शांत नहीं हुई है। शनिवार शाम को भी कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें भी हुईं। इटली के मीडिया के अनुसार, शनिवार शाम भी कई शहरों में बढ़ती महंगाई, सैन्य विस्तार और रक्षा खर्च बढ़ाने के खिलाफ लोगों ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किए।