national
बिहार : अररिया में धान की रोपाई के लिए जा रहा ट्रैक्टर पलटा, तीन महिलाओं की मौत
INT News14 July 2026 at 04:17 pm

अररिया, 14 जुलाई। बिहार के अररिया जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन मजदूर घायल हो गए। हादसा भरगामा थाना क्षेत्र के सिरसिया हनुमानगंज गांव में उस समय हुआ जब धान की रोपनी के लिए महिला मजदूरों को लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे में पलट गया। पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा भरगामा प्रखंड के सिरसिया हनुमानगंज वार्ड संख्या-14 में सुबह हुआ।