Saturday, 15 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

भोपाल में BDS सेकंड ईयर के छात्र ने किया सुसाइड:मामा बोले-प्रेमिका से अनबन चल रही थी, युवती के स्टॉल से बनाया फांसी का फंदा

INT News15 August 2026 at 02:46 pm

भोपाल के पिपलानी में 24 वर्षीय BDS सेकंड ईयर के छात्र सुनील जायसवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुनील ने कथित तौर पर प्रेमिका के स्टॉल से फंदा बनाया था। शुक्रवार शाम तक जब उसने परिजनों के फोन रिसीव नहीं किए तो परिवार ने उसके दोस्तों को कॉल कर कमरे पर जाकर देखने के लिए कहा। रात में दोस्त पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर देखने पर सुनील कमरे में फंदे पर नजर आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। नहीं मिला सुसाइड नोट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अब घटना से जुड़े परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के साथ छात्र के मोबाइल फोन और उसके संपर्क में रहे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट फिलहाल नहीं मिला है। मृतक के कमरे को सील कर दिया गया है। पिता रेलवे में करते हैं प्राइवेट ठेकेदारी सुनील मूलत: सीधी जिले का रहने वाला था। उसके पिता जगनलाल जायसवाल सीधी में रेलवे के ठेकेदार हैं। वह दो भाइयों में छोटा था और करीब दो साल से भोपाल में रहकर निजी कॉलेज से BDS की पढ़ाई कर रहा था। पिपलानी इलाके में वह किराए के कमरे में रहता था। मामा बोले प्रेमिका से अनबन के चलते जान दी मृतक के मामा राज ने बताया कि सुनील का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से अनबन चल रही थी। सुनील ने बातचीत के दौरान मामा को रिश्ते में चल रही परेशानी के बारे में बताया था। परिजनों का मानना है कि प्रेम संबंध में चल रहे तनाव का घटना से संबंध हो सकता है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।