national · महाराष्ट्र
मुंबई के गिरगांव चौपाटी और बाणगंगा में छठ मनाने का विरोध करने पर पुलिस ने थमाया मनसे नेता को नोटिस
INT News14 November 2026 at 09:09 am

मुंबई, 14 नवंबर। मुंबई में छठ पूजा को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) और प्रशासन के बीच मामला चर्चा में आ गया है। मनसे के मालाबार हिल विभाग अध्यक्ष दिनेश ज्ञानेश्वर पुंडे ने 13 नवंबर को मुंबई पुलिस और बीएमसी को पत्र देकर गिरगांव चौपाटी और बाणगंगा तालाब में छठ पूजा के दौरान किसी भी तरह की सामग्री के विसर्जन पर रोक लगाने की मांग की थी। जिसके बाद पुलिस ने दिनेश पुंडे को नोटिस जारी किया है।