Saturday, 14 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

घर के पास किराएदार ने चुराई थी सोने की चेन:पुलिस ने पकड़ा, 6.50 लाख के जेवर बरामद; पूछताछ में दूसरी वारदात का भी खुलासा

INT News14 November 2026 at 09:43 am

मुरैना के अंबाह में घर के अंदर रखी सोने की चेन चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी उसी घर के पास किराए से रहता था। उसने घर में रखी एक तोले की सोने की चेन चोरी कर ली थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अपने साथी के साथ मिलकर अंबाह थाना क्षेत्र में एक अन्य चोरी की वारदात करना भी स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों मामलों में चोरी किए गए करीब 6.50 लाख रुपए कीमत के सोने के जेवर बरामद किए हैं। मामले में फरार दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। घर में रखी सोने की चेन चुराई पुलिस के अनुसार, फरियादी अशोक शर्मा (52) पुत्र रामभरोसी शर्मा निवासी लेन रोड अंबाह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे योगेंद्र गुर्जर उनके घर आया था। आरोपी उनके घर के पास ही एक मकान में किराए से रहता था। इसी दौरान उसने घर में तखत पर रखी एक तोले की सोने की चेन चोरी कर ली और वहां से चला गया। नहर की पुलिया के पास से पकड़ा 10 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर अंबाह थाना पुलिस ने जम बिचौला नहर की पुलिया के पास दबिश देकर आरोपी योगेंद्र सिंह (25) पुत्र गजेंद्र सिंह गुर्जर निवासी काशीप्रसाद का पुरा, आरौली थाना गोरमी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अशोक शर्मा के घर से सोने की चेन चोरी करने की बात स्वीकार की। साथ ही उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर अंबाह थाना क्षेत्र में एक अन्य चोरी की वारदात करना भी कबूल किया। 6.50 लाख रुपए के सोने के जेवर बरामद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दोनों चोरी के मामलों में गया मशरूका बरामद किया है। इसमें सोने की 2 लर, एक अंगूठी, एक बेसर, एक मांग टीका, एक बिटिया और सोने की 2 चूड़ियां शामिल हैं। बरामद जेवरों की कुल कीमत करीब 6 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी एडिशनल एसपी सुरेंद्र पाल सिंह के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई अपराध दर्ज हैं। मामले में शामिल दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।