entertainment
Ramayana: 1000 करोड़ क्लब में एंट्री पर रामानंद सागर की 'माता सीता' ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैंने कहा था ना...

Dipika Chikhlia Reaction on Ramayana: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म 'रामायण' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही है. 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. आलम यह है कि फिल्म ने रिलीज के सिर्फ 8 दिनों के अंदर ही दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली है. अब फिल्म की इस ऐतिहासिक कामयाबी पर रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में माता सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया का भी रिएक्शन सामने आया है.
'मैंने कहा था ना अच्छी पिक्चर बनी है तो हिट होगी'
View on Instagram
हाल ही में मुंबई में पैपराजी ने जब दीपिका चिखलिया को बताया कि रणबीर कपूर की ' रामायण ' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो गई है और दुनियाभर में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, तो दीपिका की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा,
"रामायण भी हिट हो गई! मैंने कहा था ना अच्छी पिक्चर बनी है तो हिट तो होने वाली है. इसमें इतने बड़े-बड़े स्टार्स हैं. अरे वाह! 4-5 दिन में ही इतना कमा लिया? सुपर्ब! मूवी भी अच्छी है और इतने बड़े स्टार्स और VFX, सब कुछ इतना सुंदर है."
इतना ही नहीं, जब पैपराजी ने बताया कि उन्होंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है, तो दीपिका ने उनसे सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखने की अपील भी की और सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं.
ये भी पढ़ें: Ramayana Worldwide Collection: 9वें दिन भी 'रामायण' की बल्ले-बल्ले, दुनियाभर में ब्लॉकबस्टर 'पठान' को किया चकनाचूर
39 साल बाद भी घर-घर में 'माता सीता' के नाम से हैं मशहूर
दीपिका चिखलिया ने साल 1987 में आए रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में माता सीता का किरदार निभाया था. इस शो को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि घर-घर में दीपिका की एक खास पहचान बन गई. करीब 39 साल गुजर जाने के बाद भी लोग उन्हें आज तक माता सीता के इसी रोल के लिए याद करते हैं और सम्मान देते हैं.
भारत और दुनियाभर में अब तक हुई इतनी कमाई
फिल्म के कलेक्शन की बात करें, तो 'रामायण: पार्ट 1' ने रिलीज के 9 दिनों में भारत में 612.45 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और 732.20 करोड़ रुपये का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.
वहीं विदेशों (Overseas) से भी फिल्म ने 378.50 करोड़ रुपये जुटाए हैं. भारत और विदेश की इस कमाई को मिलाकर फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 1,110.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
ये भी पढ़ें: Ramayana: 'बीफ खाने वाले की मां बनोगी?' रणबीर की कास्टिंग पर 'कौशल्या' को मिले थे ताने, अब बोलीं- पैसे देकर करवाए...