entertainment · पंजाब
VIDEO: Daddy Yankee की मां के पैर छूने पर बुरी तरह ट्रोल हुए Diljit Dosanjh, X यूजर्स बोले- Overacting!

Diljit Dosanjh Trolled Over Viral Video: दुनियाभर में अपने गानों का जादू चलाने वाले पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ एक बार फिर सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार वह अपनी गायकी नहीं, बल्कि अपने सादगी भरे अंदाज और संस्कारों की वजह से चर्चा में हैं. दरअसल, 2026 के लैटिन ग्रैमी अवॉर्ड्स के दौरान दिलजीत ने कुछ ऐसा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
उन्होंने मशहूर प्यूर्टो रिकन सिंगर डैडी यांकी (Daddy Yankee) की मां रोजा रोड्रिगेज के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. दिलजीत की इस हरकत से रोजा हैरान रह गईं, वहीं डैडी यांकी भी मुस्कुराते नजर आए.
डैडी यांकी की मां के पैर छूकर जीता दिल
वीडियो में देखा जा सकता है कि बैकस्टेज पर डैडी यांकी अपनी मां रोजा रोड्रिगेज की मुलाकात दिलजीत से करवाते हैं. जैसे ही दिलजीत उनके सामने आते हैं, वे भारतीय परंपरा के अनुसार झुककर उनके पैर छू लेते हैं. अचानक हुए इस सम्मान से डैडी यांकी की मां हैरान रह जाती हैं, लेकिन फिर मुस्कुराकर आशीर्वाद देती हैं. पास खड़े डैडी यांकी भी यह देखकर बहुत खुश होते हैं.
Diljit Dosanjh makes history at the Latin Grammys 2026! The Punjabi superstar shares stage with global music icon Daddy Yankee But it’s his beautiful gesture offstage that’s winning hearts..Diljit touches Daddy Yankee’s mother’s feet, showing that no matter how global you go, your roots stay with you ❤️
— Nabila Jamal (@nabilajamal_) November 13, 2026
">
इंटरनेट पर लोग दिलजीत की जमकर तारीफ कर रहे हैं. फैंस का कहना है कि इतनी शोहरत मिलने के बाद भी दिलजीत अपनी जड़ों और भारतीय परंपराओं को नहीं भूले हैं.
ये भी पढ़ें: Diljit Dosanjh Concert: इंदौर कॉन्सर्ट से पहले फिर मिली बम धमाके की धमकी, हाईकोर्ट समेत कई जगहें निशाने पर
सोशल मीडिया पर अलग अलग रिएक्शन
डैडी यांकी की मां के पैर छूने वाले दिलजीत दोसांझ के इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग राय देखने को मिल रही है. एक तरफ दिलजीत के फैंस इस बात से काफी खुश हैं. उनका कहना है कि दिलजीत ने पूरी दुनिया के सामने अपने 'पंजाबी संस्कारों' की एक बहुत ही अच्छी मिसाल पेश की है.
वहीं, कुछ लोगों को उनका यह तरीका पसंद नहीं आया. 'X' (पहले ट्विटर) पर एक व्यक्ति ने लिखा कि जब हम किसी दूसरे देश के बड़े-बुजुर्गों से मिलते हैं, तो हमें उनके तरीके से ही उनका अभिवादन करना चाहिए, क्योंकि यह थोड़ा अजीब लगता है.
एक और व्यक्ति ने कमेंट किया कि दिलजीत ने कुछ ज्यादा ही दिखावा कर दिया है. इससे यह साफ पता चलता है कि जहां बहुत से लोग दिलजीत के इस देसी अंदाज की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों को यह ओवरएक्टिंग और थोड़ा अजीब लग रहा है.
लैटिन ग्रैमी में दिलजीत ने रचा इतिहास
दिलजीत दोसांझ के लिए 2026 लैटिन ग्रैमी अवॉर्ड्स कई मायनों में खास रहे. उन्होंने इस समारोह में लाइव परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय कलाकार बनकर इतिहास रच दिया. 12 नवंबर को लास वेगास के MGM Grand Garden Arena में आयोजित 27वें लैटिन ग्रैमी समारोह में दिलजीत ने डैडी यांकी के साथ अपने गाने 'Pokito' पर शानदार प्रस्तुति दी.
इस दौरान पंजाबी और लैटिन म्यूजिक का जबरदस्त मेल देखने को मिला. दोनों कलाकारों की जुगलबंदी ने अंतरराष्ट्रीय दर्शकों का ध्यान खींचा.
क्या है 'Pokito' गाना?
दिलजीत और डैडी यांकी का गाना 'Pokito' 30 अक्टूबर को रिलीज हुआ था. इस गाने में स्पेनिश म्यूजिक के साथ पंजाबी बोल सुनने को मिलते हैं. इसे अलग-अलग संस्कृतियों का एक शानदार मेल माना जा रहा है. दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर इस परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि पंजाबी भाषा की आवाज दुनिया के हर मंच पर गूंजती रहेगी.
Daddy Yankee brought out Diljit Dosanjh at the Latin Grammys to perform Pokito https://t.co/RlYeYInHnQ
— Dhaval Shah (@Dhaval) November 13, 2026
">
अ गले साल कोचेला में फिर मचेगा धमाल
दिलजीत का यह सफर यहीं नहीं रुकने वाला है. वे साल 2027 में मशहूर म्यूजिक फेस्टिवल 'कोचेला' (Coachella) में एक बार फिर परफॉर्म करने वाले हैं. इससे पहले उन्होंने 2023 में भी वहां धमाल मचाया था. फिलहाल, दिलजीत अपने 'ऑरा इंडिया टूर 2026' में बिजी हैं.
ये भी पढ़ें: कॉन्सर्ट या विवादों का मंच? इंदौर के बाद अहमदाबाद में फंसे Diljit Dosanjh, बच्चों की एंट्री और चार सुपरहिट गाने बैन