Saturday, 14 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

करनाल हाईवे पर धूं-धूं कर जली मर्सिडीज कार:ट्रक का टूटा बंपर देखकर चालक उसे बताने के लिए आगे निकला था, तभी कार में लगी आग

INT News14 November 2026 at 09:52 am

करनाल-इंद्री स्टेट हाईवे पर बीती रात एक मर्सिडीज कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और कुछ ही देर में पूरी तरह जल गई। कार में दो युवक सवार थे। उन्होंने आग लगते ही गाड़ी सड़क किनारे रोकी और समय रहते बाहर निकल गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। दोनों युवक रोहतक के रहने वाले बताए गए हैं। ट्रक का टूटा बंपर बताने के लिए बढ़ाई थी कार की रफ्तार

फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब साढ़े 12 बजे की है। मर्सिडीज कार करनाल से इंद्री की तरफ जा रही थी। इसी दौरान कार के आगे एक ट्रक चल रहा था। ट्रक का पिछला बंपर टूटा हुआ था। कार चालक ने ट्रक चालक को इसकी जानकारी देने का फैसला किया। इसके लिए उसने ट्रक से आगे निकलने के लिए कार की रफ्तार बढ़ा दी। इसी दौरान अचानक कार में आग लग गई। दोनों युवकों ने समय रहते कार से निकलकर बचाई जान

कार में आग लगते ही युवकों ने गाड़ी सड़क किनारे लगा दी और तुरंत बाहर निकल गए। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते कार से ऊंची लपटें उठने लगीं। फायर ब्रिगेड कर्मी रजनीश ने बताया कि कार में सवार दोनों युवक रोहतक के रहने वाले थे। दोनों सुरक्षित बाहर निकल गए थे। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाई। पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने पर इंद्री पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल कार में आग लगने का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग लगने के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।