Saturday, 14 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

वैशाली और समस्तीपुर के बीच बनेगी 49 KM लंबी नई रेल लाइन, फाइनल लोकेशन सर्वे की मिली स्वीकृति

INT News14 November 2026 at 09:45 am

New Rail Line Bihar: बिहार में जिलों के बीच रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए कई रेल प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. ऐसे में अब वैशाली जिले के भगवानपुर से समस्तीपुर तक नई रेल लाइन बनाई जाएगी. इस रेल लाइन की लंबाई लगभग 49 किलोमीटर की होगी. इसके बनने से राज्य के लाखों लोगों को फायदा मिल सकेगा.

लोकेशन सर्वे के लिए 1.47 करोड़ मंजूर

मिली जानकारी के अनुसार, 49 किमी लंबे इस रेल लाइन के निर्माण के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी दे दी गई है. लोकेशन के सर्वे के लिए लगभग 1.47 करोड़ रुपये तक मंजूर किए गए हैं. यह रेल लाइन महुआ और ताजपुर से होते हुए गुजरेगी. बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री सह महुआ विधायक संजय सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी.

महुआ विधायक ने रेल मंत्री से किया था आग्रह

भगवानपुर से समस्तीपुर के बीच रेल लाइन को बेहद महत्वपूर्ण बताया जा रहा है. केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात के दौरान विधायक ने महुआ और इसके आस-पास के इलाके में कनेक्टिविटी और व्यापारिक सुगमता के लिए नई रेल लाइन का सर्वे जल्द कराने की मांग की थी. ऐसे में सर्वे की मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की संभावना जताई जा रही है.

नई रेल लाइन से लोगों को फायदा

रेल लाइन के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे की मंजूरी मिलने के बाद विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को धन्यवाद कहा. नई रेल लाइन के निर्माण से रेल कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ-साथ वैशाली से समस्तीपुर के बीच आना-जाना बेहद आसान हो जाएगा. रोजगार और व्यापार को भी बढ़ावा मिल सकेगा. इसके साथ ही जिन भी जिलों से यह रेल लाइन गुजरेगी, वहां के लोगों को भी फायदा हो सकेगा.

Also Read: विधानसभा से अनंत सिंह को 30 नवंबर तक की मोहलत, फिर भेजा गया नोटिस, कब तक देंगे जवाब?