national · मध्य प्रदेश
‘वोट चोरी रैली’ में शामिल नहीं होने पर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी निलंबित
INT News3 November 2026 at 09:59 pm

भोपाल, 3 नवंबर। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की ‘वोट चोरी रैली’ में शामिल नहीं होने पर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने संगठन के कई पदाधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रदेश युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों की अवहेलना और संगठनात्मक अनुशासनहीनता का हवाला देते हुए उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव समेत कई पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।