Thursday, 19 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

कैथल में ब्लैक स्पॉटों पर लगेंगी ब्लिंकर लाइटें:धुंध में हादसों से बचाव की तैयारी, दिनरात कर्मचारी करेंगे ड्यूटि

INT News19 November 2026 at 05:59 am

कैथल में धुंध के मौसम में ब्लैक स्पॉट्स पर इस बार पहली दफा ऐसा देखने को मिलेगा कि वहां पुलिस कर्मचारी दिन रात ड्यूटी करेंगे। पुलिस कर्मियों के हाथ में ब्लिंकर लाइट होगी। ये कर्मचारी ब्लैक स्पॉट से करीब 100 मीटर दूरी पर सड़क के दोनों और मौजूद रहकर वाहन ड्राइवरों को लाइटों से सचेत करेंगे कि आगे हादसा होने की संभावना है। ऐसे में गाड़ी धीरे से चलाएं। यही नहीं, प्रत्येक ब्लैक स्पॉट पर भी इस बार पुलिस की ओर से ब्लिंकर लाइटें लगाई जाएंगी, ताकि धुंध में होने वाले हादसों में कमी लाई जा सके और वाहनों में सवार लोगों की जानें बचाई जा सकें। कैथल जिले में 11 स्थानों पर ब्लैक स्पॉट बता दें कि, कैथल जिले में 11 स्थानों को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है। इन्हीं जगहों पर धुंध पड़ने पर ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इनमें तितरम मोड़, पाडला रोड बाइपास, करनाल–कैथल चौक, सेक्टर 19–20 को ढांड रोड से जोड़ने वाला मार्ग, विश्वकर्मा चौक, तेजीमान चौक, ढांड रोड चौक, अंबाला रोड बाइपास चौक, अनाज मंडी चीका चौक, कलायत का कैंची चौक, ढांड का पंचमुखी चौक, गांव पाडला का मुख्य चौक और कांगथली गांव में बना चौक शामिल हैं। इन जगहों पर धुंध में हुए हादसों में मौतों का आंकड़ा अधिक रहता है। अभी तक प्रबंध पूरे नहीं धुंध के मौसम को लेकर अभी तक वाहनों की सुरक्षा के प्रबंध पूरे नहीं किए हैं। कहीं इन जगहों से सफेद पटि्टयां गायब हैं तो कहीं गड्‌ढों को नहीं भरा गया है। यहां तक कि धुंध में वाहन ड्राइवरों को दिखाई देने वाले रिफ्लेक्टर टेप भी ब्लैक स्पॉट्स पर नहीं लगाए गए हैं। इस बार जल्द से जल्द जिले में इस कार्य को पूरा करने का प्रयास है। इस संबंध में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि जिले में सभी ब्लैक स्पॉटों पर ब्लिंकर लाइटें लगाने के यातायात पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे। पुलिस का प्रयास है कि धुंध में कम से कम हादसे हों।