national
बिना इंजन के 6 KM तक दौड़े ट्रेन के 7 डिब्बे, रेलवे ट्रैक पर मची अफरा-तफरी, JCB से हटाई गईं बोगियां

तमिलना जोलारपेट्टई जंक्शन के रेलवे यार्ड में सातों खाली बोगियां खड़ी थीं. इन्हें बिना इंजन के वहां छोड़ा गया था. इसी दौरान बोगियां अचानक लुढ़कने लगीं. रेलवे यार्ड से निकलने के बाद ये करीब 6 किलोमीटर तक आगे बढ़ गईं. आखिरकार थमलेरी मुथुर के पास मुख्य रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर पटरी से उतर गईं.
गैस कटर और JCB से हटाई गईं बोगियां
घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों ने ट्रैक से बोगियों को हटाने का काम शुरू किया. इसके लिए गैस-कटिंग उपकरणों की मदद से बोगियों को आपस में जोड़ने वाले हिस्सों को अलग किया गया. इसके बाद JCB मशीनों को मौके पर बुलाया गया. उनकी मदद से बोगियों को मुख्य रेलवे ट्रैक से हटाया गया.
पटरी से ट्रेन के बोगियां को हटाते हुए वीडियो-
ये भी पढ़ें: दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण, बहुत खराब श्रेणी में पहुंची हवा, India Gate और Janpath का AQI 335 दर्ज
बेंगलुरु-चेन्नई रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित
इस घटना का असर बेंगलुरु और चेन्नई के बीच रेल यातायात पर भी पड़ा. मुख्य रेलवे ट्रैक पर बोगियों के पटरी से उतरने के कारण इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें देरी से चलीं. रेलवे कर्मचारियों ने ट्रैक को साफ करने और रेल परिचालन सामान्य करने के लिए कार्रवाई की.