world
ट्रंप ने किम जोंग-उन के साथ पुरानी तस्वीर साझा कर कहा- ‘हम दोनों बहुत अच्छे से मिलते हैं’
INT News16 August 2026 at 12:47 pm

वाशिंगटन, 16 अगस्त। एक ओर अमेरिका दक्षिण कोरिया के साथ खड़ा दिख रहा है। सैन्य अभ्यास कर रहा है तो दूसरी ओर उत्तर कोरिया से संबंधों को लेकर नए संकेत भी दिए जाने लगे हैं। दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने लिबरेशन डे पर नॉर्थ के साथ संवाद की इच्छा जताई तो कुछ ही घंटों के भीतर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन के साथ तस्वीर साझा कर दी। उन्होंने 2019 की मुलाकात की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि दोनों के बीच रिश्ते अब भी अच्छे हैं।