समाचार · उत्तर प्रदेश
UP Board 2027: माता-पिता के पूरे नाम या जन्मतिथि में है गलती? 16 नवंबर तक ऑफलाइन आवेदन का मौका, जानें प्रक्रिया

UP Board Name Correction: यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अपने शैक्षिक विवरण में कुछ खास गलतियां सुधारने का मौका है. यदि किसी परीक्षार्थी की जन्मतिथि, खुद के पूरे नाम या माता-पिता के पूरे नाम में त्रुटि है, तो इसके लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा. इन मामलों में ऑनलाइन पोर्टल के जरिए संशोधन नहीं किया जाएगा. आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 16 नवंबर 2026 तय की गई है.
जन्मतिथि और पूरे नाम में सुधार के लिए करना होगा आवेदन
छात्र-छात्राओं की जन्मतिथि में संशोधन, छात्र या माता-पिता के पूरे नाम में बदलाव और विवरण को नियमानुसार डिलीट या रिस्टोर कराने से जुड़े मामले ऑफलाइन प्रक्रिया के तहत निपटाए जाएंगे. ऐसे मामलों में संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य को जरूरी दस्तावेजों और प्रपत्रों के साथ आवेदन तैयार कराना होगा. इसके बाद इसे जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय में जमा करना होगा. इन संशोधनों के लिए ऑनलाइन पोर्टल का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा.
16 नवंबर तक जमा करने होंगे जरूरी दस्तावेज
यूपी बोर्ड ने ऑफलाइन संशोधन से जुड़े आवेदन जमा करने के लिए 16 नवंबर 2026 तक का समय दिया है. संबंधित प्रधानाचार्य को सभी आवश्यक प्रपत्रों के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा. तय अवधि बीतने के बाद संशोधन का कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा. इसलिए जिन छात्र-छात्राओं के विवरण में जन्मतिथि या पूरे नाम से जुड़ी गलती है, उन्हें समय रहते अपने विद्यालय से संपर्क करना चाहिए.
Must Read- UP Board 2027: 10वीं-12वीं के छात्रों को नाम और फोटो में सुधार का मौका, 12 नवंबर तक खुला रहेगा पोर्टल, ऐसे करें अपडेट