Monday, 2 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

रायगढ़ में 5 टन लोहे की हेराफेरी:प्लांट से रायपुर भेजा जा रहा था 38.900 टन लोहा, 5 लाख का लोहा बरामद और 3 आरोपी गिरफ्तार

INT News2 November 2026 at 04:49 pm

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के प्लांट से रायपुर भेजे जा रहहे 38.900 टन लोहे में से करीब 5 टन लोहे के क्वायल की हेराफेरी कर दी गई। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके पास से 5 लाख का लोहा बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक 22 सितंबर को चंद्रहासिनी इस्पात प्राइवेट लिमिटेड, गेरवानी के सेल्स एग्जीक्यूटिव अर्पित पाण्डेय 28 साल ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 9 सितंबर को प्लांट से पवन पुत्र ट्यूब्स, रायपुर के लिए वाहन में कुल 38.900 टन लोहा लोड कर रवाना किया गया था। 11 सितंबर को वाहन चालक मुरली साहू रायपुर पहुंचा। जहां धर्मकांटा में वजन कराने पर करीब 5 टन माल कम पाया गया। इसके बाद वाहन चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। ऐसे में मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। जहां जांच के दौरान पुलिस ने 30 अक्टूबर को वाहन चालक मुरली साहू को गेरवानी क्षेत्र से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि मुरली साहू ने अपने भाई चेतन साहू उर्फ रामजाने 30 साल निवासी ग्राम देवरी, जिला रायपुर को उसका ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य दस्तावेज उपयोग करने के लिए दिए थे। पूछताछ में मामले का खुलासा हुआ पुलिस ने अपराध में सहयोग करने और जानबूझकर दस्तावेज उपलब्ध कराने के संबंध में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर मुरली साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी चेतन साहू उर्फ रामजाने की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बताया कि रायगढ़ में उसकी मुलाकात अजीत पेट्रोल पंप के पास हरिओम गैरेज की देखरेख करने वाले संतोष गुप्ता 25 साल बाईपास रोड दरोगामुड़ा से हुई थी।

लोहे के क्वायल को गैरेज में छिपाया दोनों ने मिलकर बाईपास रोड स्थित उबड़-खाबड़ रास्ते में ट्रक से लोहे के दो क्वायल गिराकर बाद में बेचने की योजना बनाई थी। इसी योजना के तहत 9 सितंबर को चेतन साहू ने अपने भाई मुरली का लाइसेंस उपयोग कर चंद्रहासिनी प्लांट से ट्रक लेकर निकला और दोनों क्वायल गिरा दिए। बाद में संतोष गुप्ता ने उन्हें हरिओम गैरेज में छिपाकर रख दिया।

आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया चेतन साहू से मिली जानकारी पर पुलिस टीम ने तत्काल गैरेज में दबिश देकर संतोष गुप्ता को हिरासत में लिया। पूछताछ व मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने गैरेज से करीब 5 टन वजन के दो बंडल लोहे के क्वायल, कीमत लगभग 5 लाख रुपये, बरामद कर जप्त किए। प्रकरण में संतोष कुमार गुप्ता, चेतन साहू उर्फ रामजाने को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।