समाचार · मध्य प्रदेश
3 साल पुराने मारपीट के मामले में SP से शिकायत:जमीन विवाद में 6 युवकों पर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने राजीनामे का दबाव; परिवार को खतरा बताया
शिवपुरी के शिवा नगर कॉलोनी में गुलाब शाह दरगाह के पास 2013 में हुई मारपीट के मामले में पीड़ित अजीत कोड़े ने एसपी से शिकायत की है। उनका आरोप है कि जमीन विवाद में 6 युवकों ने उनके साथ मारपीट की। जिससे उनका दायां पैर गंभीर रूप से घायल हुआ। उन्हें पैर गंवाना पड़ा। अजीत कोड़े पुत्र बालमुकुंद कोड़े, निवासी श्रीराम कॉलोनी, हरिजन बस्ती, शिवपुरी ने 27 अक्टूबर को एसपी को आवेदन भी दिया। उन्होंने बताया कि 14 अक्टूबर 2013 को शाम करीब 4 बजे शिवा नगर कॉलोनी में गुलाब शाह दरगाह के पास उनके साथ मारपीट हुई थी। पांच लोगों पर राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप इस मामले में कोतवाली थाने में हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने धारा 307, 147 और 341 के तहत प्रकरण दर्ज किया। मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है और अजीत के मुताबिक, यह हाईकोर्ट ग्वालियर तक भी पहुंचा है। अजीत ने शिकायत में संतोष कोड़े, सुनील कोड़े, विशाल कोड़े, निक्की कोड़े और बल्लू जीनवाल को नामजद किया है। आवेदन में कहा गया है कि इनमें से कुछ लोग नगर पालिका में पदस्थ हैं। अजीत का आरोप है कि पुराने मामले में राजीनामा करने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है। अजीत ने कहा कि वह और उनका परिवार भयभीत हैं। उन्हें आशंका है कि आरोपी पक्ष उनके और उनके भाइयों के साथ कोई गंभीर घटना कर सकता है या उन्हें झूठे मामले में फंसा सकता है। उन्होंने भविष्य में अपने या परिवार के किसी सदस्य के साथ होने वाली घटना के लिए शिकायत में नामजद पांच लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। इसके अलावा उसने पुरानी सब्जी मंडी के पास हनुमान मंदिर के सामने पुलिया के पास स्थित विवादित प्लॉट के संबंध में भी आवेदन में उल्लेख करते हुए न्यायालय से रजिस्ट्री और मालिकाना हक के आधार पर उचित निर्णय की मांग की है।