समाचार · गुजरात
Surat News: प्रेमिका को बाइक पर घुमा रहा था पति, पत्नी ने कार से पीछा कर चौराहे पर दबोचा, फिर चप्पलों से की धुनाई

Extramarital Affair: सूरत में पति को दूसरी युवती के साथ घूमना भारी पड़ गया। पत्नी ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर पति को प्रेमिका के साथ बीच सड़क पर पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी ने पति की चप्पलों से पिटाई की, जबकि साथ आई महिलाओं ने युवती के बाल पकड़कर उसे भी पीटा। कातर्गाम जीआईडीसी चौराहे पर हुए इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पत्नी को काफी समय से शक पुलिस सूत्रों के अनुसार, अमरोली क्षेत्र में रहने वाला 30 वर्षीय युवक वराछा-अश्विनीकुमार रोड स्थित एक हीरा कंपनी में लेखाकार के पद पर काम करता है। इसी कंपनी में 27 वर्षीय युवती डेटा ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। पति की गतिविधियों को लेकर पत्नी को काफी समय से शक था। उसे आशंका थी कि पति किसी दूसरी युवती के संपर्क में है। इसी शक के चलते वह पति पर नजर रख रही थी। 1 नवंबर की रात करीब पौने तीन बजे युवक अपनी कथित प्रेमिका को बाइक पर बैठाकर घूमने निकला था। पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा इसकी जानकारी मिलने पर पत्नी अपनी मां और बहन सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कार से उसके पीछे लग गई। परिवार के लोग युवक की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। जैसे ही बाइक कातर्गाम जीआईडीसी चौराहे के पास पहुंची, परिवार ने कार आगे लगाकर उसका रास्ता रोक दिया। पति को दूसरी युवती के साथ देखकर पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा। उसने सड़क पर ही पति को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्यों ने भी युवक के साथ मारपीट की। मारपीट की शिकायत दर्ज बाइक पर पीछे बैठी युवती को भी नीचे उतारकर उसके बाल पकड़े और मारपीट की गई। देर रात सड़क पर हुए इस घटनाक्रम के दौरान काफी हंगामा हुआ। परिवार के कुछ सदस्य पूरी घटना का वीडियो भी बनाते रहे। सूचना मिलने पर कातर्गाम पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले गई। थाने में युवती ने अपने प्रेमी की पत्नी सहित तीन महिलाओं के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में एनसी (नॉन कॉग्निजेबल) शिकायत दर्ज की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है।