Monday, 2 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

मोगा में 46 नशा प्रभावित इलाकों पर फोकस:डीसी ने 60 डे कंपेन की समीक्षा की, सूनसान इलाके और खंडहर पर रखें नजर

INT News2 November 2026 at 05:52 pm

पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे 60 दिवसीय विशेष नशा विरोधी अभियान के तहत मोगा जिले के डिप्टी कमिश्नर (DC) सागर सेतिया ने विभिन्न प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने जिले में चिन्हित 46 'ड्रग हॉटस्पॉट' (नशा प्रभावित) इलाकों में सुधार कार्यों को तेजी से पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने कहा कि असामाजिक तत्व व नशा तस्कर अक्सर सुनसान जगहों और खंडहर इमारतों का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों के लिए करते हैं। इसलिए ऐसी जगहों पर तुरंत सफाई, इमारतों की मरम्मत और पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगाने का काम समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। बैठक में एडीसी (जनरल) जसपिंदर सिंह, ओएसडी (शहरी विकास) हर्षिता शर्मा, नगर निगम कमिश्नर गुरविंदर सिंह जौहल समेत सभी एसडीएम और विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। स्वास्थ्य, सुरक्षा और विकास पर बहुस्तरीय रणनीति