समाचार · मध्य प्रदेश
खरगोन में दो खेतों से गांजे के 2293 पौधे जब्त:67.95 लाख रुपए कीमत, दो लोग को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सागर जिले की रहली पुलिस ने घनी आबादी वाले रिहायशी क्षेत्र में बिना वैध लाइसेंस के संचालित किए जा रहे पटाखा गोदाम पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में पटाखे जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, वार्ड क्रमांक 10 निवासी उत्तमचंद्र जैन ने पप्पन (प्राइम स्नेक्स) के गोदाम में पटाखों का भंडारण किया था। आरोपी करीब तीन दिन पहले सागर से पटाखे खरीदकर लाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची पुलिस के अनुसार, रहली थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक हरिसिंह तोमर पुलिस बल और तहसीलदार रहली के साथ कस्बे में भ्रमण पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 10 निवासी उत्तमचंद्र जैन ने घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित पप्पन (प्राइम स्नेक्स) के गोदाम में बिना वैध लाइसेंस के बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण कर रखा है। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम गोदाम पर पहुंची और तलाशी ली। गोदाम की दूसरी मंजिल स्थित हॉल में बड़ी मात्रा में अलग-अलग प्रकार के पटाखे खुले में, कार्टूनों और बोरियों में रखे मिले। सुतली बम से लेकर रॉकेट और लड़ी वाले पटाखे मिले तलाशी के दौरान पुलिस ने सुतली बम, बुलेट बम, चकरी, अनारदाना, रॉकेट, लड़ी वाले पटाखे और फुलझड़ी सहित विभिन्न प्रकार की आतिशबाजी व विस्फोटक सामग्री बरामद की। पटाखे घनी आबादी वाले क्षेत्र में गोदाम की दूसरी मंजिल पर रखे हुए थे। तीन दिन पहले सागर से खरीदकर लाया था पटाखा पुलिस ने आरोपी से पटाखों के क्रय-विक्रय और भंडारण से संबंधित वैध लाइसेंस और दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा। पुलिस के अनुसार, आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में आरोपी ने करीब तीन दिन पहले सागर से पटाखे खरीदकर लाने और उन्हें उक्त गोदाम में बिना लाइसेंस के भंडारित करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने पटाखे जब्त कर उत्तमचंद्र जैन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।