national · महाराष्ट्र
ज्ञानेश कुमार तो सिर्फ कठपुतली हैं, डोर कोई और खींच रहा है: सांसद अरविंद सावंत
INT News2 November 2026 at 05:49 pm

मुंबई, 2 नवंबर। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद अरविंद सावंत ने रामलीला मैदान में हुई इंडिया ब्लॉक की रैली को ऐतिहासिक बताते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले 25-30 साल में दिल्ली में इतनी बड़ी रैली नहीं देखी। इसके साथ ही उन्होंने मुंबई पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्दी पहनते हैं तो गुलाम मत बनिए, सभी को संविधान ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार दिया है।