समाचार · मध्य प्रदेश
विश्वास सारंग बोले-विपक्ष देश को लोकतंत्र को बदनाम कर रहा:हरदा में मार्च निकाला, कहा- कांग्रेस झूठ फैला रही, जनता जागरुक है
हरदा में सोमवार को भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पैदल मार्च निकाला। संत रविदास चौक से शुरू हुए मार्च में करीब एक हजार से अधिक लोग शामिल हुए। मार्च में समाजसेवी, डॉक्टर, वकील, खिलाड़ी, व्यापारी और किसान समेत कई वर्गों के लोग शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश के सहकारिता मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने विपक्ष पर निशाना साधा। सारंग ने कहा कि विपक्ष के नेता देश के लोकतंत्र को पूरी दुनिया में बदनाम कर रहे हैं। लोकतंत्र देश की सबसे बड़ी ताकत है। लेकिन विपक्ष और कांग्रेस झूठ और फरेब की राजनीति फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता जाग चुकी है। पूरे देश में लोग बाहर निकल रहे हैं। तस्वीरें देखें… पूर्व मंत्री बोले- भाजपा लोकतंत्र के साथ पूर्व मंत्री कमल पटेल ने कहा कि लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र के साथ है। उसे बचाने के लिए मजबूती से खड़ी है। पटेल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दल लोकतांत्रिक और संवैधानिक व्यवस्था को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता इस कोशिश को नाकाम करेगी। पटेल ने आपातकाल और लोगों के मौलिक अधिकार छीने जाने का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसा करने वाले ही आज लोकतंत्र की बात कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष बोले- लोकतंत्र में केवल जनता मालिक भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। लोकतंत्र मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों की बुनियादी सुविधाओं और मान-सम्मान पर काम किया है। साथ ही भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत देश के रूप में स्थापित किया है। वर्मा ने कहा कि इसी वजह से जनता प्रधानमंत्री को बार-बार चुनती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक है और लोग काम करने वालों को वोट देते हैं।