Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

धार में कमाल मौला दरगाह में प्रवेश को लेकर विवाद:मुस्लिम समाज ने कलेक्टर को दिया आवेदन, एसपी बोले- जांच कर रहे

INT News11 August 2026 at 06:49 pm

धार भोजशाला के पास स्थित कमाल मौला दरगाह में प्रवेश को लेकर विवाद सामने आया है। 9 अगस्त को साध्वी अन्नपूर्णा गिरी सहित कुछ लोगों ने दरगाह परिसर में प्रवेश किया था। इसके बाद मंगलवार को मुस्लिम समाज ने जनसुनवाई में कलेक्टर राजीव रंजन मीना को आवेदन दिया। दरगाह परिसर में आपत्तिजनक शब्द लिखे

मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि दरगाह परिसर में मौलाना कमाल के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने शांति भंग करने का प्रयास किए जाने का भी आरोप लगाया। समाज ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। कमाल मौलाना वेलफेयर सोसाइटी के अब्दुल समद ने कहा कि कमाल मौलाना की दरगाह को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी मामले को लेकर कलेक्टर को आवेदन दिया गया है। शिकायत के साथ घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी प्रशासन को दिया गया है। मुस्लिम समाज ने फुटेज के आधार पर मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। एसपी बोले- जांच की जा रही धार एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि मुस्लिम समाज की ओर से आवेदन मिला है। इसमें नियम विरुद्ध घटना होने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।