समाचार · मध्य प्रदेश
सीएम भोपाल में, मंत्री सिलावट इंदौर में करेंगे ध्वजारोहण:कैलाश विजयवर्गीय देवास में फहराएंगे तिरंगा; 24 जिलों में कलेक्टर होंगे चीफ गेस्ट
INT News11 August 2026 at 07:40 pm
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जहां दिल्ली के लाल किले पर वंदे मातरम् के साथ आजादी की वर्षगांठ मनाने की तैयारी की जा रही है, वहीं एमपी में 15 अगस्त पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए मंत्रियों और राज्य मंत्रियों की मुख्य अतिथि के रूप में ड्यूटी लगा दी गई है। ये मंत्री और राज्यमंत्री जिला मुख्यालयों पर ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा मंदसौर व राजेंद्र शुक्ल रीवा में ध्वजारोहण करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित मंत्री जिला मुख्यालय में पहुंचेंगे।