Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

बिहार को 2027 में मिलेगा गंगा पर नया पुल, 5.57 किमी होगी लंबाई, झारखंड तक जाना होगा आसान

INT News25 October 2026 at 10:38 am

Bakhtiyarpur-Tajpur Ganga Bridge: बिहार में जिलों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए कई रोड और पुल परियोजनाओं पर काम किए जा रहे हैं. इनमें से एक बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा ब्रिज राज्य के लोगों के लिए बेहद खास माना जा रहा है. यह संभावना जताई जा रही है कि 2027 में इस पुल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा. जुलाई 2027 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

पुल का 70 प्रतिशत काम हुआ पूरा

मिली जानकारी के अनुसार, बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा पुल का लगभग 70 प्रतिशत तक काम पूरा कर लिया गया है. गंगा नदी पर बन रहे इस पुल से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच कनेक्टिविटी पहले से कई ज्यादा आसान और बेहतर हो सकेगी. सफर का समय भी घटेगा. इतना ही नहीं, बिहार के लोगों को एक नया रूट मिल सकेगा. खासकर पटना में लोगों को जाम की झंझट से राहत मिल सकेगी.

क्या बचा है पुल का काम?

पथ निर्माण विभाग की माने तो, पुल के दोनों छोर से निर्माण कार्य में तेजी ला दी गई है. पटना की तरफ 19 और समस्तीपुर के दियारा इलाके के तरफ 6 स्पैन चढ़ाया जा चुका है. लेकिन अब भी 19 स्पैन लगाने का काम बचा हुआ है, जिसे जल्द ही पूरा कर लेने की संभावना जताई जा रही है. पटना और समस्तीपुर जिले में काम करीब पूरा कर लिया गया है. इससे दोनों जिलों के बीच दूरी घट सकेगी.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

एसएच और एनएच हो सकेंगे कनेक्ट

जानकारी के मुताबिक, 48 किमी लंबा फोरलेन बनाया जा रहा है. इसी परियोजना के तहत गंगा नदी पर 5.57 किलोमीटर लंबा पुल बनाया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से स्टेट हाईवे 106 और नेशनल हाईवे 28 के बीच सीधी कनेक्टिविटी हो सकेगी. निर्माण कार्य जुलाई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. लेकिन इसे चालू अक्टूबर 2027 में किए जाने की संभावना है.

इन्हें पटना आने की नहीं होगी जरुरत

इस परियोजना के पूरा होने से उत्तर और दक्षिण बिहार के कई जिले एक-दूसरे से कनेक्ट होंगे. हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और दरभंगा से अगर कोई गाड़ी आ रही होगी तो वह पटना में घुसे बिना ही बख्तियारपुर के रास्ते फोरलेन एसएच-106 से गुजरते दक्षिण बिहार और झारखंड तक आसानी से जा सकेगी. जबकि जिन लोगों को बेगूसराय जाना होगा, उन्हें महात्मा गांधी सेतु और जेपी सेतु पर लगने वाले जाम की परेशानी से राहत मिल सकेगी.

Also Read: JDU से निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- औकात पता चल जाएगा, देर रात आवास पर हुई आतिशबाजी