समाचार · उत्तराखंड
कांवड़ यात्रा से पहले बड़ी साजिश बेनकाब, 500-500 के नकली नोटों के साथ पंजाब का गिरोह धरा

आगामी 30 जुलाई से हरिद्वार में कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। इसे लेकर पुलिस और प्रसाशन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बीच हरिद्वार में बड़ी साजिश बेनकाब हुई है। पुलिस ने नकली नोटों के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पंजाब के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 500-500 के 169 नकली नोट बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में दो पिता और दो पुत्र हैं।आरोपी कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर बाजार में नकली नोट खपाने की फिराक में थे। आरोपियों ने हरिद्वार में कुछ नकली नोट चला दिए थे। उन्होंने गुरदासपुर में 20 हजार रुपये देकर नकली नोट खरीदे थे।एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में सरजीत पुत्र करनाल,टिंकू पुत्र सरजीत, सुमित पुत्र संजीव और संजीव पुत्र रघुवीर चारों निवासी गुरदासपुर पंजाब शामिल हैं।कांवड़ यात्रा में भीड़ प्रबंधन, रूट प्लान पर रहेगा फोकसदेहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कांवड़ यात्रा के लिए भीड़ प्रबंधन और रूट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को सचिवालय में कांवड़ यात्रा तैयारियों को लेकर जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों की बैठक ली।30 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्राकांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू हो रही है। 31 जुलाई से चार अगस्त तक पंचक काल में अत्यधिक भीड़ होगी। इसके दिखते हुए मुख्य सचिव ने अफसरों से कहा कि वह अपने स्तर पर सभी तैयारियां पहले से कर लें। कांवड यात्रियों के लिए कांवड पटरियों व प्रमुख पड़ाव स्थल पर पेयजल और मोबाइल शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। नियमित कूड़ा उठान, परिवहन, कीटनाशक छिड़काव, फॉगिंग और स्ट्रीट लाइट को पहले से ठीक कर लिया जाए।कांवड़ यात्रा मार्ग में अस्थायी सेक्टर चिकित्सालय, बीएलएस एम्बुलेन्स, बाइक एम्बुलेन्स, प्राथमिक उपचार केन्द्र की व्यवस्था की जाए। हरिद्वार में वाहनों की पार्किंग और पार्किंग स्थलों का विस्तारीकरण का काम शीघ्र पूरा कर लिया जाए। बैठक में सचिव शैलेश बगौली, नितेश कुमार झा, विनोद कुमार सुमन, धीरज गर्ब्याल, अपर सचिव रीना जोशी, आयुक्त गढ़वाल आनन्द स्वरूप, जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी देहरादून आशीष चौहान, डीएम पौड़ी स्वाति एस. भदौरिया आदि मौजूद रहे।उधार दिए गए रुपये मांगने पर मारपीटहरिद्वार। उधार दिए गए 4.75 लाख रुपये वापस मांगने पर मारपीट कर दी गई और जान से मारने की धमकी दी। नगर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।टिहरी विस्थापित कॉलोनी, न्यू शिवालिक नगर, बीएचईएल रानीपुर निवासी संजय कुमार पुत्र अजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके परिचित कृष्ण पाल धीमान ने 26 जनवरी 2025 को उससे 4.75 लाख रुपये उधार लिए थे। आरोप है रुपये मांगने पर गाली-गलौज की, मारपीट की और लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।