Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

दिव्यांग छात्र को 3 साल से नहीं मिली स्कॉलरशिप:आधार सस्पेंड होने से पढ़ाई पर संकट, अधिकारी बोले- मंगलवार को होगा अपडेट

INT News25 October 2026 at 10:38 am

उमरिया जिले के दिव्यांग आदिवासी छात्र अमित सिंह गोंड़ की पढ़ाई आधार कार्ड से जुड़ी समस्या के कारण रुक गई है। आधार सस्पेंड होने से उसे पिछले 4-5 साल से छात्रवृत्ति और लैपटॉप योजना का पैसा नहीं मिल पाया है। आर्थिक तंगी के चलते अमित को किताबें खरीदने, कॉलेज आने-जाने और हॉस्टल की सुविधा पाने में दिक्कत हो रही है। वह 12वीं पास कर चुका है, लेकिन आधार अपडेट न होने से योजनाओं का लाभ नहीं मिला। छात्र का कहना है कि वह इस समस्या को लेकर कलेक्टर से भी शिकायत कर चुका है, लेकिन करीब तीन साल से इसका हल नहीं निकला। कई बार बुलाया गया था आधार अपडेशन के अधिकारी विपिन पांडेय ने बताया कि अमित को कई बार बुलाया गया था। पांडेय ने कहा कि मंगलवार को अमित का आधार अपडेट करा दिया जाएगा। अब छात्र को उम्मीद है कि समस्या दूर होने के बाद उसे पात्रता के हिसाब से योजनाओं का लाभ मिलेगा और उसकी आगे की पढ़ाई आसान होगी।