Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

92 करोड़ से बनेगा छत्तीसगढ़-ओडिशा को जोड़ने वाला पुल:धमतरी में महानदी पर नए फोरलेन पुल को मिली स्वीकृति; जर्जर पुराने पुल की जगह लेगा

INT News25 October 2026 at 10:24 am

धमतरी में महानदी पर अछोटा के पास नया फोरलेन पुल बनाने के लिए 92 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति मिली है। यह पुल छत्तीसगढ़ और ओडिशा को जोड़ेगा। लंबे समय से जर्जर पुराने पुल की जगह नया पुल बनाने की मांग की जा रही थी। वर्तमान पुल करीब 35 साल पुराना है। महापौर रामू रोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव से मुलाकात कर नया पुल बनाने का मुद्दा उठाया था। उन्होंने बताया कि पुराना पुल जर्जर हो चुका है और कभी भी गिर सकता है। सिंगल पुल होने से यातायात का दबाव बढ़ने पर दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। महापौर ने जताया आभार महापौर रामू रोहरा ने पुल निर्माण के लिए स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद रूपकुमारी चौधरी और मंत्री ओपी चौधरी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नए पुल से शहर और गांवों के बीच यातायात सुगम होगा। भोयना से जवरगांव मोड़ तक सड़क भी मंजूर भोयना से जवरगांव मोड़ तक सड़क निर्माण के लिए भी 121 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है। महापौर का अगला प्रयास नगरी तक फोरलेन सड़क बनवाने का है। टेंडर के बाद शुरू होगा निर्माण नए पुल का निर्माण टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुरू होगा। इसमें करीब तीन महीने लगने की संभावना है।