समाचार · मध्य प्रदेश
मंडला; खटिया बफर में पर्यटकों के सामने आया बाघ:एक घंटे तक सड़क पर रहा मौजूद, कान्हा में टूरिस्ट फ्रेंडली हो रही टाइगर
INT News25 October 2026 at 10:53 am
मंडला के कान्हा टाइगर रिजर्व के खटिया बफर क्षेत्र में पर्यटकों को बाघ के दीदार हुए। शनिवार शाम सफारी के दौरान एक बाघ अचानक सड़क पर आ गया। वह करीब एक घंटे तक उसी जगह मौजूद रहा। बाघ जंगल से निकलकर पार्क की सड़क पर चलता दिखा। पर्यटकों ने उसकी गतिविधियों को कैमरे में कैद किया। कुछ लोगों ने इसे मगरानाला बाघिन का शावक बताया है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। कान्हा में कोर के साथ बफर क्षेत्र में भी बाघों के दीदार बढ़ रहे हैं। इससे पर्यटकों का रुझान बढ़ रहा है, जिससे स्थानीय पर्यटन और अर्थव्यवस्था को फायदा हो सकता है। कान्हा टाइगर रिजर्व में प्रतिदिन कुल 282 सफारी वाहनों को प्रवेश की अनुमति है। इनमें कोर क्षेत्र के लिए 178 और बफर के लिए 104 वाहन निर्धारित हैं। कोर और बफर के कई गेटों के लिए वाहनों की क्षमता तय है।