Wednesday, 19 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

गंदगी में बन रही थी बर्फी, श्रीराम स्वीट्स बंद:बिलासपुर में खाद्य विभाग 15 किलो बर्फी किया नष्ट; लाइसेंस भी निरस्त

INT News19 August 2026 at 03:48 pm

बिलासपुर में रक्षाबंधन नजदीक आते ही खाद्य विभाग ने मिठाई दुकानों की जांच तेज कर दी है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन टीम ने सिरगिट्टी के नगपुरा स्थित श्रीराम स्वीट्स में जांच की। यहां मिठाई बनाने वाली जगह पर गंदगी मिली। इसी गंदगी के बीच बर्फी बनाई जा रही थी। जिले में ‘खाबो-बने रहिबो’ अभियान चल रहा है। एक सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान में शहर और आसपास की मिठाई दुकानों और खाद्य सामग्री बनाने वाली जगहों की जांच की जा रही है। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जा रही है। श्रीराम स्वीट्स बंद कराया, लाइसेंस निलंबित जांच के दौरान अधिकारियों ने दुकान से पेड़े का सैंपल लिया। इसे जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दुकान में करीब 15 किलो बर्फी मिली, जिसे अधिकारियों ने मौके पर नष्ट करा दिया। इसके साथ ही दुकान का खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दुकान बंद करा दी गई। दो दुकानों से घी के सैंपल लिए अभियान के तहत खाद्य विभाग ने दो अन्य दुकानों से घी के सैंपल भी लिए हैं। इन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले सोमवार को विभाग ने व्यापार विहार और शनिचरी बाजार में भी जांच की थी। व्यापार विहार के पवन ट्रेडर्स में बरफी के पैकेट पर जरूरी जानकारी नहीं लिखी थी। इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए विभाग ने 23 कार्टून में रखी करीब 102 किलो बरफी जब्त कर ली। बरफी का सैंपल भी जांच के लिए लैब भेजा गया है।