Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

करनाल में ड्यूटी कर रहे जवान से मारपीट:तीन युवकों पर केस दर्ज,वाहन खराब होने का बहाना बनाकर खड़े युवकों ने की हाथापाई

INT News14 July 2026 at 12:57 pm

करनाल के घरौंडा क्षेत्र में जीटी रोड पर ड्यूटी कर रहे यातायात पुलिस के एक जवान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जहा पर रात करीब 8:46 बजे की है, जब जवान गश्त के दौरान एक कार के पास खड़े तीन युवकों से पूछताछ करने रुका। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ हाथापाई कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले में तीन युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया। जहां से तीनों को जमानत मिल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूछताछ के दौरान हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, होमगार्ड रजत यातायात थाना करनाल में तैनात हैं और उस समय घरौंडा बुथ की राइडर ड्यूटी पर जीटी रोड पर गश्त कर रहे थे, उन्होंने देखा कि एक कार पुल से नीचे उतरकर खड़ी है। कार के पास तीन युवक खड़े थे। जब जवान ने उनसे गाड़ी खराब होने के बारे में पूछा, तो तीनों ने अचानक उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि युवकों ने न केवल हाथापाई की बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी और उसका सेट (वॉकी-टॉकी) छीनने की कोशिश की। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने बीच-बचाव कर जवान को छुड़वाया। एक आरोपी फरार, दो मौके से काबू

मारपीट के बाद एक युवक कार लेकर मौके से फरार हो गया, जिसकी पहचान बाबरपुर मंडी निवासी राहुल के रूप में हुई है। वहीं दो अन्य युवकों को मौके पर ही काबू कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों के नाम रणजीत पुत्र श्यामसुंदर और परभात के रूप में हुई है, ये दोनो यूपी के कुलापटी विपरा, जिला शपौल (बिहार) के रहने वाले है लेकिन मौजूदा समय में बाबरपुर मंडी, पानीपत में रहते है। दोनों आरोपियों को ERV-412 की टीम थाना घरौंडा लेकर पहुंची, जहां उनसे पूछताछ की गई। इन दोनों को मेडिकल भी करवाया गया। जहां इन लोगों ने डॉक्टर के साथ भी मिसबिहेव किया। पुलिस ने दर्ज किया केस

घरौंडा थाना के एडिशनल एसएचओ मनजीत कुमार ने बताया कि होमगार्ड रजत के साथ मारपीट करने के आरोप में दोनों आरोपियों को काबू कर लिया था। तीसरे आरोपी को भी बाद में काबू किया गया। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जमानत मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।