समाचार · हरियाणा
हिसार के शिव कामेश्वर धाम पहुंचीं सांसद कुमारी सैलजा:पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-शांति की कामना, युगल गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया
सिरसा लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कुमारी सैलजा हिसार जिले के गांव किरमारा स्थित प्रसिद्ध शिव कामेश्वर धाम पहुंचीं। यहां उन्होंने धाम में पूजा-अर्चना की और संत युगल गिरी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कुमारी सैलजा ने धाम में भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने युगल गिरी महाराज से विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की। सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं संत महात्माओं के आशीर्वाद : सैलजा उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं का आशीर्वाद समाज को सदैव सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों पर पहुंचने से मन को शांति और नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि संतों के बताए मार्ग पर चलकर समाज में भाईचारे, सद्भाव और मानवता की भावना को मजबूत किया जा सकता है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल, जितेंद्र पूनिया, सुनील धारणीयां, हरिकिशन, गीता सिहाग सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।