समाचार · हरियाणा
भिवानी में हुई झमाझम 30MM बरसात:शहर में हुआ जलभराव, तापमान में 2 डिग्री की गिरावट, 19 तक बारिश की संभावना
भिवानी में फिर से मौसम बदला और झमाझम बरसात हुई। जिसके बाद भिवानी में 30 एमएम बरसात होने के बाद शहर में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। विभागीय आंकड़ों के अनुसार केवल भिवानी खंड में ही 30 एमएम बरसात दर्ज की गई है। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा 19 अगस्त तक बारिश की संभावना बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार 19 अगस्त तक भिवानी में बरसात की संभावना है। 16 अगस्त को भिवानी में 25-50 प्रतिशत, 17 अगस्त को 0-25 प्रतिशत, 18 अगस्त को 25-50 प्रतिशत व 19 अगस्त को 0-25 प्रतिशत तक बारिश होने का अनुमान है। हालांकि इस अवधि के दौरान मौसम अधिक खराब होने की मौसम विभाग द्वारा कोई चेतावनी नहीं दी गई है। न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट
शनिवार को भिवानी का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बीते 24 घंटे में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। 14 अगस्त को भिवानी का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं 14 अगस्त को भिवानी का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि 13 अगस्त को भी भिवानी का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। फोटो…