national · पंजाब
पंजाब में पराली जलाने के अब तक 5,785 मामले दर्ज, पटियाला में 388 घटनाएं
INT News14 November 2026 at 09:36 am

पटियाला, 14 नवंबर। पंजाब में धान की कटाई के साथ पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) की ओर से जारी 13 नवंबर तक की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पराली जलाने की कुल 5,785 घटनाएं दर्ज की गई हैं। वहीं, राज्य में धान की कुल 98 प्रतिशत कटाई पूरी हो चुकी है।