Friday, 27 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

सोनीपत ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी जोड़े ने दी जान:आज होगा पोस्टमॉर्टम; बाजार जाने की बात कहकर कमरे से निकले थे

INT News27 November 2026 at 07:41 am

सोनीपत में गन्नौर और राजलूगढ़ी रेलवे स्टेशन के बीच गुरुवार दोपहर पंजाब के युवक-युवती ने आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड कर लिया। दोनों के शव का आज सोनीपत के सिविल हॉस्पिटल में आज पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

ट्रेन की चपेट में आने से दोनों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए और शरीर के हिस्से रेलवे ट्रैक पर दूर-दूर तक बिखर गए। हादसे के बाद लोको पायलट ने ट्रेन रोककर स्टेशन मास्टर और जीआरपी को सूचना दी।

मौके पर पहुंची जीआरपी ने शवों के बिखरे हिस्सों को एकत्रित किया। हालात ऐसे थे कि दोनों की पहचान करना मुश्किल हो गया। घटनास्थल पर मिले मोबाइल फोन के बैक कवर में छिपी सिम से पुलिस को अहम सुराग मिला। सिम की कॉल डिटेल के आधार पर दोनों की पहचान पंजाब के पठानकोट निवासी सपना और कमल के रूप में हुई। दोनों ने सुबह गन्नौर में एक परिचित के कमरे पर पहुंचकर शादी करने की बात बताई थी। इसके बाद बाजार जाने की बात कहकर वहां से निकले थे। ट्रेन के सामने छलांग लगाई, मौके पर मौत गन्नौर जीआरपी इंचार्ज सुरेश कुमार के अनुसार, गुरुवार दोपहर गन्नौर और राजलूगढ़ी रेलवे स्टेशन के बीच युवक-युवती ने आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोको पायलट ने ट्रेन रोककर स्टेशन मास्टर और जीआरपी को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दोनों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत होने के कारण पहचान करने में काफी परेशानी हुई। मोबाइल के बैक कवर में छिपी मिली सिम जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक मोबाइल फोन मिला। मोबाइल की सिम निकालकर उसके बैक कवर में छिपाई गई थी। पुलिस ने सिम को दूसरे मोबाइल में डालकर कॉल डिटेल खंगाली तो आखिरी कॉल गन्नौर के प्रजापत मोहल्ला निवासी टोनी कुमार के नंबर पर मिली। इसके बाद पुलिस ने टोनी से संपर्क कर उसे घटनास्थल पर बुलाया और पूछताछ की। टोनी ने की युवती की पहचान टोनी ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से पंजाब के पठानकोट का रहने वाला है और फिलहाल गन्नौर की एक निजी कंपनी में काम करता है। उसने बताया कि मृतका का नाम सपना है, जो उसकी पत्नी की सहेली है। सपना पहले पठानकोट में उसकी पत्नी के साथ एक कंपनी में काम कर चुकी है। टोनी के अनुसार, सपना के साथ आए युवक का नाम कमल था। सुबह कमरे पर आए थे, शादी करने की बताई थी बात टोनी ने बताया कि गुरुवार सुबह सपना एक युवक के साथ उसके कमरे पर आई थी। इस दौरान दोनों ने बताया था कि उन्होंने शादी कर रखी है। उन्होंने किसी कंपनी में नौकरी लगवाने को लेकर भी उससे बातचीत की थी। इसके बाद दोनों दोपहर बाद बाजार से सामान खरीदने की बात कहकर कमरे से निकल गए थे। कुछ समय बाद दोनों के ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड करने की सूचना मिली। आज होगा दोनों के शवों का पोस्टमार्टम गन्नौर जीआरपी इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि दोनों के शवों का पोस्टमार्टम शुक्रवार को करवाया जाएगा। पुलिस की ओर से परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों के सोनीपत पहुंचने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल दोनों की पहचान और आपसी संबंधों को लेकर औपचारिक पुष्टि की प्रक्रिया जारी है।