Friday, 27 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

गुजरात पासिंग पिकअप से 7.96 लाख की शराब जब्त:रतलाम में पुलिस को देखकर ड्राइवर भागा, वाहन में रखी मिली 125 पेटियां

INT News27 November 2026 at 07:56 am

रतलाम के महू-नीमच हाईवे पर नामली थाना पुलिस ने गुजरात पासिंग महिंद्रा बोलेरो पिकअप से 7.96 लाख रुपए की अवैध शराब और बीयर जब्त की है। वाहन में 125 पेटियां रखी थीं। पुलिस की घेराबंदी देखकर ड्राइवर पिकअप छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शराब के साथ 5 लाख रुपए कीमत का वाहन भी जब्त किया है। गुरुवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धोंसवास गांव के पास गुजरात पासिंग महिंद्रा बोलेरो पिकअप (GJ 20 X 6860) से अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। इसी दौरान धोंसवास की तरफ से रॉन्ग साइड में आ रही संदिग्ध पिकअप को रोकने की कोशिश की गई। पुलिस को देखकर ड्राइवर वाहन छोड़कर भाग गया। पिकअप में मिलीं शराब की 125 पेटियां पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो उसमें 1,224.48 बल्क लीटर शराब मिली। इसमें बैगपाइपर अंग्रेजी शराब की 82 पेटियां थीं, जिनकी कीमत 6 लाख 73 हजार 56 रुपए है। वहीं, माउंट 6000 बीयर की 43 पेटियों की कीमत 1 लाख 23 हजार 800 रुपए बताई गई है। जब्त शराब की कुल कीमत 7 लाख 96 हजार 856 रुपए है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज शराब के परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर नामली थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। कार्रवाई में नामली थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद, सब इंस्पेक्टर केके पटेल, हेड कॉन्स्टेबल नवीन पटेल, कांतिलाल ओहरिया और यातायात सूबेदार अनोखीलाल परमार सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।