sports
India vs New Zealand 2nd Test Live: आकाश दीप-अंशुल कंबोज ने कराई भारत की वापसी, न्यूजीलैंड के 110 रन पर गिरे 4 विकेट
INT News27 November 2026 at 07:54 am

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की. लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने दूसरे सेशन में वापसी करते हुए न्यूजीलैंड के चार विकेट चटकाए. 110 के स्कोर पर न्यूजीलैंड ने 4 विकेट गंव दिए.