Friday, 27 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

JAC Exam 2027: जैक ने बढ़ाई मैट्रिक-इंटर परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख, जानें नई डेट

INT News27 November 2026 at 07:56 am

JAC Exam 2027: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को राहत दी है. जैक ने परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क के 14 दिसंबर तक परीक्षा फॉर्म जमा कर सकेंगे. वहीं, निर्धारित समय सीमा के बाद फॉर्म भरने वाले परीक्षार्थियों को विलंब शुल्क देना होगा. ऐसे विद्यार्थी 15 से 21 दिसंबर तक परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: रातू से लापता तीन साल का बच्चा 3 घंटे में बरामद, सीसीटीवी खंगालते हुए पुलिस पहुंची महिला के घर

पहले 26 नवंबर तक था फॉर्म जमा करने का मौका

जैक की ओर से पूर्व में बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर निर्धारित की गयी थी. हालांकि, निर्धारित समय में फॉर्म जमा नहीं कर पाने वाले विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए अंतिम तिथि बढ़ा दी गयी है. इससे मैट्रिक और इंटर के परीक्षार्थियों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है. अब विद्यार्थी नयी समय-सारिणी के अनुसार अपना परीक्षा फॉर्म जमा कर सकेंगे.

15 से 21 दिसंबर तक विलंब शुल्क के साथ होगा आवेदन

जैक की ओर से निर्धारित नयी तिथि के अनुसार, विद्यार्थी 14 दिसंबर तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. इसके बाद 15 दिसंबर से विलंब शुल्क के साथ आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 21 दिसंबर तक चलेगी. ऐसे में जिन विद्यार्थियों ने अब तक परीक्षा फॉर्म जमा नहीं किया है, उन्हें निर्धारित समय सीमा का ध्यान रखना होगा. अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करना बेहतर होगा.

ये भी पढ़ें: Ranchi में दूसरे CRPF Open Tennis Tournament की शुरुआत, 8 श्रेणियों में मुकाबला

फरवरी में हो सकती है मैट्रिक-इंटर की परीक्षा

जैक की मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा फरवरी 2027 में आयोजित होने की संभावना है. परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत परीक्षा फॉर्म जमा करना अनिवार्य होगा. परीक्षा की विस्तृत समय-सारिणी और अन्य दिशा-निर्देश जैक की ओर से जारी किये जाने के बाद विद्यार्थियों को इसकी जानकारी मिल सकेगी.

महत्वपूर्ण तिथियां

बिना विलंब शुल्क के फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि : 14 दिसंबर 2026

विलंब शुल्क के साथ फॉर्म जमा करने की अवधि : 15 से 21 दिसंबर 2026

संभावित परीक्षा अवधि : फरवरी 2027