Monday, 2 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

हिसार में कार से अफीम और पिस्टल मिली:4 आरोपी गिरफ्तार; राजस्थान से सरपंच का चुनाव करवाकर लौट रहे थे

INT News2 November 2026 at 01:52 pm

हिसार के गांव भेरियां के पास नाकाबंदी के दौरान एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने वैन्यू कार से 206 ग्राम अफीम और अवैध 315 बोर पिस्टल बरामद की। पुलिस ने कार में सवार 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरमेश निवासी मिंगनी खेड़ा, कुलदीप निवासी चिन्दर, सतपाल निवासी चौधरी वाली और सुनील निवासी कालवास के रूप में हुई है। कार के डैशबोर्ड और सीट की नीचे छिपा रखी थी सहायक उप निरीक्षक शक्ति ने बताया कि वे पुलिस टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर गांव भेरियां के पास नाकाबंदी की गई। संदिग्ध वैन्यू कार को रोककर तलाशी ली गई। कार के डैशबोर्ड से 206 ग्राम अफीम और ड्राइवर सीट के नीचे से अवैध 315 बोर पिस्टल मिली। सरपंच का चुनाव करवाकर लौटे थे पुलिस ने अफीम और पिस्टल कब्जे में लेकर चारों आरोपियों के खिलाफ थाना आजाद नगर में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे राजस्थान से अपने किसी परिचित का सरपंच पद का चुनाव करवाकर लौट रहे थे। कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लेगी पुलिस पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगेगी। इस दौरान अफीम कहां से खरीदी गई, पिस्टल कहां से मिली और मामले में अन्य लोगों की भूमिका के बारे में पूछताछ की जाएगी।