Sunday, 16 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

Video: 15 अगस्त को लाल किले निकलने से पहले PM मोदी से मिलने पहुंचे ‘खास दोस्त’, शेयर किया वीडियो

INT News16 August 2026 at 12:42 pm

PM Narendra Modi Video: पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला, जिसमें वे मोर और गाय के बच्चों को खाना खिलाते और प्यार करते दिख रहे हैं. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि रोज सुबह अपने इन दोस्तों को खाना खिलाना मेरी दिनचर्या का हिस्सा है.

घर से निकलते ही मिलने पहुंचे खास 'दोस्त'

प्रधानमंत्री ने इंस्टाग्राम पर बताया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन उन्हें सुबह जल्दी लाल किले के लिए निकलना था. शायद उनके इन ‘दोस्तों’ को भी इसका अंदाजा हो गया था. इसलिए वे उनके घर से निकलने के दौरान उनसे मिलने पहुंच गए.

ये भी पढ़ें: Video: टाइम्स स्क्वायर से सिएटल तक लहराया तिरंगा, अमेरिका में धूमधाम से मना भारत का स्वतंत्रता दिवस

View on Instagram

पीएम मोदी ने लिखा, “हर सुबह अपने दोस्तों को खाना खिलाना मेरी रोज की दिनचर्या है. कल सुबह उन्हें किसी तरह पता चल गया कि मैं जल्दी निकल रहा हूं, इसलिए लाल किले के लिए निकलते समय वे मुझसे मिलने आ गए. हमेशा की तरह खास!”