national · दिल्ली
गाय को चारा खिलाया और मोर को दाना, इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी ने शेयर किया नया वीडियो, बोले- 'ये मेरी दैनिक दिनचर्या'
INT News16 August 2026 at 12:48 pm

नई दिल्ली, 16 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस की सुबह के खास पल को शेयर किया है। पीएम मोदी अपने आवास पर गायों को चारा और मोर को दाना खिलाने के बाद लालकिले के लिए निकले थे।